रांची।(रश्मि शर्मा)। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया। जिसकी घोषणा भी कर दी गयी। रांची के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में शुक्रवार को बीजेपी और आजसू ने प्रेस वार्ता कर सीट शेयरिंग का ऐलान किया है। झारखंड की 81 सीटों में बीजेपी 68, आजसू.10 जेडीयू 2 और लोजपा रामविलास की पार्टी को एक सीट दिया गया है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान की पार्टी को को चतरा सीट मिली है। आजसू को सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़ माण्डू जुगसलाई दुमरी एपाकुड़ लोहरदगा और मनोहरपुर सीट दी गई है। जबकि आजसू 11 सीटों पर लड़ना चाहता था।
बीजेपी भी चार दलों के साथ
केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि झारखंड में बीजेपीए आजसू जेडीयू और लोजपा रामविलास साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हम लोग साथ में चुनाव प्रचार करेंगे। परफेक्ट सीट शेयरिंग है। झारखंड में छक्। सरकार बना रहा है। सत्ताधारी इंडिया गठबंधन में अभी 4 दल कांग्रेस झामुमो माले और आरजेडी शामिल हैं। इडिया गठबंधन की तर्ज पर बीजेपी ने भी चार दलों का गठबंधन तैयार किया है। पार्टी ने जेडीयूए आजसू और लोजपा के साथ गठबंधन तैयार किया है। आजसू कुर्मी तो वहीं लोजपा की पकड़ दलित वोटरों में है। जेडीयू भी झारखंड की कई सीटों पर बिहारी वोटरों के बूते मजबूत स्थिति में है।
ये हैं हाॅट सीट
झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। यहां दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। पिछली दफा बीजेपी झारखंड मे अकेले चुनाव लड़ी थी,उसे 25 सीट मिली थी। देखना यह है कि इस बार सीट बंटवारे से उसकी सीट बढ़ती है या घटती है। वैसे इस बार झारखंड की 25 सीटें हाट सीट मानी जा रही है। उसकी वजह यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित उनके कैबिनेट के सभी 12 मंत्री स्पीकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आजसू पार्टी सुप्रीमो सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा या उनकी पत्नी और गीता कोड़ा का निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से पिछला चुनाव लड़े थे। इस बार उनके यहीं से लड़ने की संभावना है।