नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अपनी पहली सूची आज बुधवार शाम तक जारी कर सकती है। राज्य की 288 सीटों के लिए महाविकास अघाड़ी पाटी्र के बीच सीट शेयरिंग हो गयी है।
उद्धव की पार्टी को 96 सीट मिली
सीट शेयरिंग के मुताबिक कांगे्रस सौ सीट पर शिवसेना उद्धव 96 सीट और एनसीपी शरद पवार की पार्टी 80-85 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीट शेयरिंग से एक बात साफ है कि बीजेपी की तरह कांग्रेस भी महाराष्ट्र में अन्य पार्टियों की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अभी 210 सीटों पर सहमति हो गयी है। अन्य सीटों पर बातें चल रही है।
मुख्यमंत्री बाद मे तय होगा
सीट शेयरिंग से एक बात साफ हो गयी है कि महाविकास अघाड़ी पार्टी मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करके चुनाव नहीं लड़ेगी। चुनाव के बाद सीटों के आधार पर मुख्यमंत्री तय होगा। इससे एक बात साफ हो गयी कि उद्धव मुख्यमंत्री बन पाएंगे इसमें दुविधा है। कांग्रेस को यदि अधिक सीट मिली लोकसभा की तरह तो कांग्रेस का ही कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री होगा।