वाशिंगटन। पिछले कई महीने से इजराइल और ईरान के बीच चल रहे हवाई हमले पर
अमेरिका ने ईरान को अब इजराइल पर जवाबी हमले करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके प्रशासन को लगता है कि इजराइली सैन्य अभियान के उपरांत अब दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य हमले बंद होने चाहिए।अन्य सहयोगी देश भी इससे सहमत हैं।
अभियान व्यापक सटीक
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने पूरे दिन अभियान के बारे में जानकारी दी। व्हाइट हाउस के नियमों के अनुसार नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि इजराइली अभियान व्यापक सटीक और लक्षित था। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस तरह की लड़ाई का समर्थन नहीं करता।