रीवा। (पल्लवी तिवारी)। डाॅक्टर यादव ने कहा कि रीवा में पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव हो रहा है। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों की कई इंडस्ट्री के भूमि पूजन और लोकार्पण के काम भी होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के साथ हम विकास के इस क्रम को लगातार जारी रखेंगे।
ढाई लाख करोड़ का निवेश मिला
अभी तक मप्र में 2.45 लाख करोड़ का निवेश मिला। तीन लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी तक प्रदेश के अंदर उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में हम रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव कर चुके हैं और इसे सफल बनाने के लिए मुंबई, कोयंबतूर, बेंगलुरु और कोलकाता इत्यादि स्थानों पर रोड शो करके भी आए है। जिसके सुखद परिणाम भी मिले है।
विंध्य विकास का कीर्तिमान बनाएगा
मुख्यमंत्री डाॅक्टर यादव ने कहा प्रदेश सरकार अपने गठन के साथ ही लगातार मध्यप्रदेश के औद्योगिक निवेश और रोजगार की दिशा में लगातार युवाओं को अवसर मिले हमारे हर युवा के हाथ में काम मिले इसलिए सभी सेक्टर में समान रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे आईटी का सेक्टर हो या एमएसएमई उद्योग का सेक्टर हो हेवी इंडस्ट्री से लेकर फूड इंडस्ट्री तक सभी क्षेत्रों में लगातार रोजगार निवेश के अभियान में हम लगे है। रीवा महत्वपूर्ण अंचल हैं जो विंध्य और बुंदेलखंड को जोड़ते हुए विकास के लिए एक नया कीर्तिमान बनाएगा।
सरकारी विभागों की प्रदर्शनी स्टाॅल
इसके पहले मुख्यमंत्री दस बजे चोरहटा हवाई पट्टी पर उतरने के बाद किला स्थित महामृत्युजय मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। उसके बाद राजकपूर आडिटोरियम में पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव का उद्घाटन किया। राजकपूर आडिटोरियम में व्यापार प्रोत्साहन के लिए बिजनेस प्रमोशन सेंटर के तहत लगभग 16 ट्रेंड एसोसियेशन एवं सरकारी विभागों की प्रदर्शनी स्टाॅल में काफी चहल पहल है। इन स्टाॅल्स का मकसद विभिन्न सरकारी और निजी संस्थाओं के बीच संवाद को बढ़ावा देना है। अलग अलग स्टाॅल्स में कई तरह के उत्पाद बचेे जा रहे हैं।
पुष्पांजलि आर्पित
राजकपूर आडिटोरियम परिसर में मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने आज रीवा में उद्योगपति श्री रतन टाटा के रंगोली से बनाई गयी चित्र पर पुष्पांजलि आर्पित की। रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव परिसर में हिन्दी में परंपरागत नृत्य एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ।